Published On : Wed, Aug 8th, 2018

खूबसूरत, मुस्कुराती…परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया नया लुक, आपने देखा क्या?

Advertisement

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. जहां सबके निगाहें उनके नए लुक पर जाकर टिक गईं. परिणीति एक डिफरेंट हेयरस्टाइल में नज़र आई. इन तस्वीरों में वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. परिणीति के हाथ में एक स्टाइलिश पर्स भी था. बता दें, ये एक्ट्रेस दो फिल्मों में नज़र आने वाली हैं. जिसमें एक फिल्म का नाम है ‘संदीप और पिंकी फरार’ जिसे दिबाकर बेनर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं दूसरी और परिणीति की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी इसी साल रिलीज होगी जिसमें उनके अपोजिट अर्जुन कपूर हैं. ये फिल्म अक्षय कुमार की नमस्ते लंदन का सीक्वल है.

बता दें, इसके अलावा परिणीति के खाते में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी भी है. केसरी अगले साल रिलीज होगी. फिल्म की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फिल्म की बात करें तो ‘केसरी’ एक पीरियड ड्रामा मूवी है. जो कि फेमस सारागढ़ी की लड़ाई पर बेस्ड है.

Advertisement

1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी-सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुई इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार की तादाद वाली अफगानी सेना का मुकाबला किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी. ‘केसरी’ में अक्षय कुमार संतरी पगड़ी और दाढ़ी में नजर आएंगे.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.