Published On : Wed, Aug 8th, 2018

अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की लव स्टोरी में होगा कुछ खास, कल रिलीज होगा फिल्म मनमर्जियां का ट्रेलर

Advertisement

तापसी पन्नू लगातार कई फिल्मों में बनी हुई हैं. फिल्म सूरमा के बाद मुल्क और अब अभिषेक बच्चन के साथ उनकी फिल्म मनमर्जियां जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर कल यानी 9 अगस्त को रिलीज होगा. हाल ही में फिल्म का पोस्टर भी सामने आया था.

इस फिल्म को लेकर तापसी काफी एक्साइटिड है. उनका कहना है कि ये युवाओं से जुड़ी फिल्म है. अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब की एक प्रेम कहानी है. इस फिल्म में विकी कौशल भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. तापसी का कहना है कि इस फिल्म ने मुझे उन दिनों की याद दिला दी जब मैं अपनी फैमिली के साथ पंजाब जाती थी. यही एक वजह है कि मुझे इस किरदार से जुड़ने में मदद मिली.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन पूरे दो साल बाद फिल्म ‘मनमर्जियां’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. शूटिंग के वक्त उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. वे इस फिल्म से काफी खुश हैं. ऐसा पहली बार होगा जब वे सरदार के किरदार में नज़र आएंगे.

अभिषेक को आखिरीबार ‘हाउसफुल-3’ में देखा गया था. वहीं बात करें तापसी की तो तापसी पिंक, नाम शबाना और जुड़वा 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. फैन्स ने उनकी जुड़वां 2 काफी पसंद की थी. ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.