Published On : Wed, Sep 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

अफेयर बताकर ₹3 लाख की फिरौती मांगने का आरोप, दो गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला को चाकू-दंडे से धमकाने का आरोप; पारडी पुलिस ने दर्ज किया केस
Advertisement

अफेयर बताकर ₹3 लाख की फिरौती मांगने का आरोप, दो गिरफ्तार

नागपुर: पारडी थाना क्षेत्र में एक महिला को अफेयर की बात उसके पति को बताने की धमकी देकर कथित तौर पर ₹3 लाख की फिरौती मांगने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पारडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय महिला पहले आरोपी शेखर वर्मा के कैटरिंग के काम पर जाती थी। महिला ने आरोपी के व्यवहार को ठीक नहीं बताते हुए काम छोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद शेखर महिला को धमकाने लगा और उस पर अफेयर होने का आरोप लगाकर उसके पति को सब कुछ बताने की धमकी देने लगा। इसके बदले वह कथित तौर पर ₹3 लाख की मांग कर रहा था।

शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को महिला घर पर अकेली थी और उसका पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान शेखर वर्मा अपने साथी लक्की रहाटे के साथ महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों के हाथ में चाकू और लकड़ी का डंडा था।

महिला का आरोप है कि शेखर ने चाकू लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे आरोपी ने लकड़ी के डंडे से हमला करने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए, जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

महिला की शिकायत पर पारडी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.