Published On : Tue, Feb 24th, 2015

तलेगांव : आंगणवाडी में पंच सुत्री कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

panchsutri
तलेगांव (शा.पंत) (वर्धा)। एकात्मिक बाल विकास प्रकल्प योजना के अंतर्गत स्थानिय तलेगांव ग्रापं के आंगणवाडी सेविका की ओर से 23 फरवरी को में पंच सुत्री कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि लता यामलाटे तथा आरोग्यसेविका चंदने, दारुडे की प्रमुख उपस्थिती थी.

प्रथम सावित्रीबाई, राजमाता जिजाऊ की प्रतिमा का पुजन करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई. कार्यक्रम में मातासभा, अर्थवार्षिक दिन, स्तनदा माता, 2 से 6 वर्ष के बच्चों की माँ तथा गर्भवती माता का गोदभराई कार्यक्रम किया गया. इस दौरान अंगणवाडी की सुपरवायझर सरोदे तथा आरोग्य सेविका चंदने और दारुडे ने मार्गदर्शन किया. वहीं संकेत संजय चौधरी और आर्य राहुल तागडे का अर्थवार्षिक दिन मनाया गया. कार्यक्रम की सफलता के लिए अंगणवाडी सेविका भगत, बेलसरे, फसारे, इंगोले ने प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.