Published On : Tue, Feb 24th, 2015

अकोला : अब किसान गुट करेंगे सब्जी बिक्री

Advertisement


अब सब्जियां आपके द्वार….

Vegitables
अकोला। शहर के नागरिकों को प्रतिदिन हजारों क्विंटल हरि सब्जियां, विभिन्न दलहन, एवं अनाज की जरूरत होती है. यह सभी चीजें नागरिकों को बिल्कुल ही अपने घर के समीप वाजीब दामों में प्राप्त होने के लिए शहर के किसान गुटों के माध्यम से सीधे सीधे सब्जियां व अनाज बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया. सावता माली किसान गुट चांदुर की ओर से इस अभियान का आरंभ किया गया. चार पहिया वाहन पर यह किसान गुट शहर के विभिन्न इलाकों में अनाज व सब्जियों की आपूर्ति आम नागरिकों को वाजीब दामों में करेगा. तहसील कृषि अधिकारी अकोला, कृषि तकनीक व्यवस्थापन विभाग ‘आत्मा’ की ओर से इस किसान गुट को सहयोग किया जा रहा है. जिला अधीक्षक कृषि अधीक्षक प्रमोद लहाले ने इस मोबाईल सब्जी बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर तहसील आत्मा समिति के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, आत्मा सदस्य लखुआप्पा लंगोटे, प्रकल्प संचालक अशोक बाणखेले, प्रकल्प उपसंचालक कुरबान तडवी, तकनीकी व्यवस्थापक विजय शेगोकार उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.