Published On : Tue, Oct 7th, 2014

नागपुर : धाम वासी बरसाती मेंढकों के झांसे में न आये – डॉ. नितिन राऊत

Advertisement
जो दिलीप को नहीं जानता वो क्या खाक धाम के नागरिकों को समझेगा 
Nitin-Raut
नागपुर टुडे
। कोराडी मार्ग स्थित और प्रभाग क्रमांक 1 अंतर्गत आने वाली शिवकृष्ण धाम में मंगलवार की शाम हजारों नागरिकों की उपस्थिति में कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर नितिन राऊत की प्रमुख उपस्थिति में प्रचार सभा हुई. सभा को संबोधित करते हुए राऊत ने कहा कि, चुनाव आते ही न जाने कहां-कहां से बरसाती मेंढक आकर धाम की भोली-भाली जनता-जनार्दन को रिझाने लगती है. उनका मकसद पूरा होते ही ऐसे गायब हो जाते है जैसे कभी कोई सरोकार रहा ही नहीं हो. जैसे की पृथक विदर्भ का वादा कर भूल गए. 
जो शिवकृष्ण धाम में कितने घर और रहवासीयों के बारे में नहीं जानता, जो शिवकृष्ण धाम के निर्माता पालक दिलीप ग्वालवंसी को नहीं पहचानता वो शिवकृष्ण धाम को क्या खाक जानेगा. पिछली दफा दिलीप ग्वालवंशी के मार्फ़त धाम वासियों के आमंत्रण पर धाम परिसर में आया था और सड़क निर्माण का वादा करके गया था, वादा पूरा करने के बाद ही पुनः आपका आशीर्वाद लेने हेतु धाम में आप लोगों से मिलने आया हु. अगर दिया गया वादा पूरा नहीं करता तो धाम में कभी कदम नहीं रखता. आज के बाद पुनः आप लोगों ने मुझे पूर्ण समर्थन देकर विधानसभा की सदस्यता दिलवाई तो धाम का काया पलट होने पर भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.

इसलिए 15 अक्टूबर को पंजा(कांग्रेस) पर मुहर लगाकर मुझे अनुग्रहित करे. आपका हाथ पंजे (कांग्रेस) के साथ तो मेरा हाथ निश्चित आपके साथ होगा और दिलीप ग्वालवंशी का हाथ पंजा(कांग्रेस) के साथ है तो मैं आपके साथ हमेशा नज़र आऊंगा. इस दौरान मंच पर धाम के वरिष्ठ नागरिकों समेत दिलीप ग्वालवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.