Published On : Tue, Oct 7th, 2014

कामठी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी – राजेंद्र मुलक

Advertisement


Rajendra Mulak in kamthi
कामठी (नागपुर)।
 कामठी को हम स्मार्ट सिटी बनाएंगे ऐसा काँग्रेस और पिरिपा के कामठी विस निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत उम्मीदवार राजेंद्र मूलक ने कहा. अपने प्रचार दौरे में मूलक ने कामठी के विकास के लिए दस्तावेज सामने रखे. हम सुंदर तरीके से इसकी नींव रखेंगे ऐसा विश्वास नागरिकों को दिलाया.

मुलक ने अरोली-कोंढामेंढी सर्कल का दौरा किया. इसके साथ ही उन्होंने अनेक सुविधाओं के बारे नागरिकों को बताया. परिवहन की आधुनिक सुविधा, जेष्ठ नागरिकों की देखभाल, युवाओं के लिए फिटनेस सुविधा, बच्चों के लिए बाग-बगीचे, महिलाओं की सुरक्षा, मैदान, रोजगार आदि महत्वपूर्ण कार्य करने का आश्वासन दिया. इस स्मार्ट सिटी में आरोग्य, पाणी, स्वच्छता, कचरा और दुषित पानी व्यवस्थापन तथा वाहतूक व्यवस्था में तंत्रज्ञान का उपयोग किया जायेगा. सार्वजनिक परिवहन और उद्योजकों को महत्व दिया जायेगा. महत्वपूर्ण सेवा ऑनलाइन होगी जिससे पैसा और समय बचेँगा. नागरिकों की समस्याओं का मुझे एहसास है. कामठी को स्मार्ट सिटी बनाने का मै संकल्प लेता हूँ साथ ही इसमें पर्यावरण के अनुकूल प्रकल्प और सार्वजनिक स्वछता का ध्यान रखा जायेगा.

दौरे को प्रारंभ करने से पूर्व मूलक ने कोराडी बिजली प्रकल्प केंद्र के कर्मचारी और कामगारों के परिवारों से मुलाकात की. उसके बाद खंडाला गांव से प्रचार दौरा शुरू किया. बेडेकर, भांडेवाडी, सावंगी, अड़ेगांव, वाघबोडी, कथलाबोडी, बोरी, घिवारी, धानोली, तोंडली, खिड़की, सुकली, वायगांव, मुरमाडी, पिंपलगांव, महालगांव, तांडा, सिरसोली, श्रीखंडा, इंद्रपुरी, इंदोरा आदि गांवों का दौरा कर समस्यों से अवगत हुए. पिंपलगांव के परमात्मा एक सेवक मंडल की ओर से आयोजित कोजागिरी कार्यक्रम में राजेंद्र मुलक उपस्थित थे. उन्होंने सभी नागरिकों को कोजागिरी की शुभकामनायें दी.

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेश भोयर, जिप सदस्य नाना कंभाले, बबिता साठवणे, केशर बेलेकर, अल्का भांदकर, बंडू ढेंगरे, किशोर राउत, सचिन मानवटकर, ज्ञानेश्वर पिसे, वामन मोहतुरे, मधुकर कालमेघ, उमेश गभने, अशोक वासनिक, अनिल बुरादे, योगेश देशमुख, श्रावण बागडे, अशोक रंगारी, प्रेमलाल पटेल, विनोद ताकरखेड़े, देवा परतेकी, अशोक हारोड़े आदि काँग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला शामिल थे.

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेश भोयर, जिप सदस्य नाना कंभाले, बबिता साठवणे, केशर बेलेकर, अल्का भांदकर, बंडू ढेंगरे, किशोर राउत, सचिन मानवटकर, ज्ञानेश्वर पिसे, वामन मोहतुरे, मधुकर कालमेघ, उमेश गभने, अशोक वासनिक, अनिल बुरादे, योगेश देशमुख, श्रावण बागडे, अशोक रंगारी, प्रेमलाल पटेल, विनोद ताकरखेड़े, देवा परतेकी, अशोक हारोड़े आदि काँग्रेस के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला शामिल थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.