Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

‘नाग, आम नदी के जलग्रहण क्षेत्र के ग्रामों में आम सभा आयोजित करें’

Advertisement

नागपुर: जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने ‘चला जाणूया नदी’ पहल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव पर विविध पहलों के अंतर्गत नाग नदी के कई हिस्सों और आम नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में नागरिकों की जनसभाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।

‘चला जाणूया नदी’ अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की पहली बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इस समीक्षा बैठक में राज्य स्तरीय सदस्य डॉ. प्रवीण महाजन, प्रद्युम्न सहस्त्रभोजने, डॉ. विजय घुगे, मुन्ना महाजन, अरविंद कड़वे, निवासी उप जिलाधिकारी डॉ. विजय बनकर सहित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

इस अभियान के तहत नदियों से प्रदूषण को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य सरकार ने नागपुर जिले के लिए नाग नदी और आम नदी, यह दो नदियों का चयन किया है।

कलेक्टर डॉ विपिन इटनकर ने सभी जिला स्तरीय सदस्यों को एक योजना तैयार करने और उन्हें सौंपे गए कार्यों की रिपोर्ट देने को कहा। चूंकि नदियों की स्वच्छता जलग्रहण क्षेत्र के सभी गांवों में जागरूकता पर निर्भर करती है, इसलिए उन्होंने सबसे पहले इन नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों में शनिवार 10 दिसंबर को इस संबंध में ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने हर पंद्रह दिन में बैठक करने और तय कार्यक्रम के अनुसार काम करने का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.