Published On : Sat, Dec 16th, 2017

नागपुर सहित राज्य के 12 जिलाधिकारियों को गिरफ्तार करने का आदेश

Representational Pic

पुणे: फ्लोराइड मिश्रण युक्त पानी से होने वाले फ्लोरोसिस बीमारी पर नियंत्रण हेतु जारी आदेश का पालन ना होने पर 12 जिलाधिकारियों को गिरफ्तार कर हाजिर करने के आदेश राष्ट्रीय हरित लवाद ने दिए हैं। इस संदर्भ में जमानती वारंट जिला पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है।

किस जिले के जिलाधिकारी को गिरफ्तार करने के आदेश?

1. नांदेड, 2. चंद्रपुर, 3. बीड, 4. यवतमाल, 5. लातूर, 6. वाशीम, 7. परभणी, 8. हिंगोली, 9. जालना, 10. जलगांव, 11. नागपुर, 12.भंडारा

Gold Rate
28 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,21,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,46,900/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इन 12 जिलों में पानी के लिए बोरवेल का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। दो बोरवेल में अंतर और गहराई की सीमा तय होती है। जिसका पालन ना किए जाने की शिकायत अॅड. असीम सरोदे ने 2013 में हरित लवाद में याचिका दायर की थी।

फ्लोराइड पानी के संदर्भ में आदेश लागू नहीं किए जाने की जानकारी जिलाधकारी और संबंधित विभाग ने हरित लवाद को दी गई थी। कुछ लोगों ने उत्तर नहीं दिये और जिनके उत्तर आए वो सामाधानकारक नहीं थे। जिससे उन्हें नोटीस दिया गया था।जिलाधकारी की लापरवाही पर राष्ट्रीय हरित लवाद ने नाराजगी जाहीर की है।

Advertisement
Advertisement