Published On : Sat, Apr 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

‘हाई प्रोफाइल LSD’ नशे की चपेट में संतरा नगरी

पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) और एंटी नारकोटिक्स टीम (Anti-Narcotics Team) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Leval) पर रेयर माने जाने वाले LSD ड्रग की खेप बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन थंडर के दौरान MIDC थाना क्षेत्र में कोंबिंग और गश्त के दौरान जायताला स्थित बाडगे लेआउट में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 17 LSD डॉट्स बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 46,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरफ्तार आरोपी कुणाल गिरी और दीपेश बोहरे गोंदिया के निवासी हैं और फिलहाल नागपुर के MIDC इलाके में किराए से रहकर एक नामांकित कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक मोपेड और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत कुल 4 लाख 37 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की धारा के तहत एमआईडीसी थाने में केस दर्ज किया है। तीसरे आरोपी ‘अनुभव’ की तलाश जारी है, जो वैशाली नगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उप आयुक्त राहुल माखनीकर ने बताया कि यह ड्रग युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा है, जिसे लेकर पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह LSD नागपुर में कहां से आया और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि LSD (Lysergic Acid Diethylamide) एक बेहद शक्तिशाली साइकेडेलिक ड्रग है, जो मस्तिष्क के Serotonin Receptors को प्रभावित करता है। इसके सेवन से व्यक्ति को भ्रम (Hallucinations) जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #engineering

नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity #latestnews #news

RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges