Published On : Wed, Mar 1st, 2017

मनपा में नेता प्रतिपक्ष के लिए खेमेबाजी

Advertisement


नागपुर: आपसी गुटबाजी के चलते मनपा चुनावी समर हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी में खेमेबाजी कम होते दिखाई नहीं दे रही है। अब मनपा में नेता प्रतिपक्ष के लिए भी अपने-अपने खेमें से अपने अपने क्षेत्र के विजेता कांग्रेस नगर सेवकों को नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए होड़ लगी हुई है। सबसे आगे नाम प्रफुल्ल गुड़धे पाटिल का चल रहा है। प्रफुल्ल गुड़धे के नाम के पीछे पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी का समर्थन बताया जा रहा है। वहीं पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राउत के खेमे से संदीप सहारे का नाम सुनाई दे रहा है। जबकि पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार खेमे से संजय महाकालकर का नाम आगे रखा जा रहा है। केवल यही नहीं मनपा चुनाव में मिली असफलता के बाद पार्टी को त्यागपत्र सौंपनेवाले पूर्व विरोधी दल नेता विकास ठाकरे ने भी अपने समर्थन में तकरीबन 20 कांग्रेस नगरसेवकों के होने का दावा पेश कर नई हलचलें पैदा कर दी हैं।

अब विरोधी दल नेता के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से ऑबजर्वर को भेजा जाएगा। 5 मार्च के पहले यह ऑबजर्वर 28 विजेता कांग्रेस सदस्यों से अपने नेता को लेकर हेड-टू-हेड काउंटिंग कर बहुमत के आधार पर नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेता का नाम भी तय कर दिए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि अगर नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रफुल्ल गुड़धे पर सबकी सहमति नहीं भी बनती है तो भी उनका शहर अध्यक्ष पद तय है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above