Published On : Wed, Mar 1st, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय में अभाविप पर पाबंदी लगे : एनएसयूआई

Advertisement


नागपुर: नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी अभाविप यानी एबीवीपी पर प्रतिबंध की मांग करते हुए आज विश्वविद्यालय प्रांगण में नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया यानी एनएसयूआई से जुड़े विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के इस धरने में नागपुर शहर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संगठन की ओर से उपकुलपति डॉ. सिद्धार्थ विनायक काणे को सौंपे गए ज्ञापन में साफ़ तौर मांग की गयी है कि अभाविप को नागपुर विश्ववविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यार्थी संगठनों की सूची से अभाविप का नाम तत्काल से हटाया जाए।


एनएसयूआई की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुई मारपीट और उस मारपीट का विरोध करने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्र गुरमेहर कौर के साथ के साथ फेसबुक पर एबीवीपी के लोगों द्वारा दुष्कर्म और हत्या की धमकी दिए जाने के मद्देनजर नागपुर विश्वविद्यालय में भगवा विचारधारा के उक्त संगठन के प्रतिबन्ध की बात कही गयी है।

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.