
Oplus_16777216
अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ यह कार्रवाई नागपुर शहर की अंमली पदार्थ विरोधी पथक द्वारा सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस थानों के सहयोग से अंजाम दी गई। तीनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई और मौके से मालिक, कर्मचारी और ग्राहक शामिल होकर कुल 36 लोगों को पकड़ा गया।
तीन स्थानों पर की गई कार्रवाई:
- फर्श कैफे एंड लॉन्ज, गोकुल पेठ (सीताबर्डी थाना क्षेत्र)
यहां 28 लोग हुक्का पीते हुए पाए गए। पुलिस ने यहां से 14 हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर, सिलेंडर, पाइप्स और अन्य सामग्री जब्त की जिसकी कीमत ₹30,000 बताई गई है। - हश कैफे, लक्ष्मी भवन चौक (अंबाझरी थाना क्षेत्र)
इस स्थान से 6 व्यक्ति हुक्का पीते हुए पकड़े गए। पुलिस ने 15 हुक्का पॉट, 13 चिलम, 22 पाइप्स, हुक्का फ्लेवर, एक लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किया। जब्त सामग्री की कीमत ₹72,370 आंकी गई है। - LSD कैफे, चौक (अंबाझरी थाना क्षेत्र)
इस स्थान पर 1 मालिक और 1 कर्मचारी को पकड़ा गया। पुलिस ने यहां से 17 हुक्का पॉट, 33 पाइप्स, हुक्का फ्लेवर, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की। यहां जब्त सामग्री का मूल्य ₹47,060 है।
तीनों स्थानों से जब्त किया गया कुल मुद्देमाल ₹1,49,430 का है।
पुलिस की अपील
नागपुर पुलिस ने एक बार फिर आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अवैध हुक्का पार्लर या नशे के पदार्थों की बिक्री/सेवन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस निरीक्षक श्री गुल्हाणे और उनकी अंमली पदार्थ विरोधी टीम ने सीताबर्डी और अंबाझरी पुलिस के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई।