Published On : Wed, Jul 15th, 2020

स्वयं सामाजिक संस्था द्वारा पुलिस भर्ती के युवाओं के लिए ऑनलाइन मार्गदर्शन

Advertisement

विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी अचूक टिप्स

नागपूर : राज्य में आगामी समय में 10 हजार पुलिस सिपाहियों की महाभर्ती होनेवाली है. इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए स्वयम् सामाजिक संस्था और माय करिअर क्लब की ओर से युवक-युवतियों को ऑनलाइन मार्गदर्शन किया जानेवाला है.पाठ्यक्रमों के सभी विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से वीडियो के माध्यम से पेपर सॉलूशन के उपयुक्त टिप्स दिए जाएंगे.

स्वयम् सामाजिक संस्था और माय करिअर क्लब के संस्थापक विशाल मुत्तेमवार की ओर से पुलिस महाभर्ती की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और गृहमंत्री अनिल देशमुख समेत आघाडी सरकार का अभिनंदन किया गया है. पुलिस भर्ती के लिए राज्य के युवा वर्ग बड़े प्रमाण में तैयारी करते है. इस भर्ती में शहरों समेत ग्रामीणों के युवा लोग भी ज्यादा प्रमाण में शामिल होते है. लिखित परीक्षा और फिसिकल एग्जाम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उमेदवारो का चुनाव किया जाता है. लेकिन लिखित परीक्षा के लिए सभी उमेदवारो को ट्यूशन क्लास लगाकर मार्गदर्शन हासिल करना संभव नहीं हो पाता है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वयम् सामाजिक संस्था की ओर से पुलिस भर्ती ऑनलाइन मार्गदर्शन का उपक्रम शुरू किया जाएगा. लिखित परीक्षा के लिए मराठी व्याकरण, सामान्य ज्ञान, अंकगणित व बुद्धिमत्ता क्षमता इन विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से पूरा मार्गदर्शन किया जाएगा.

यह सभी पाठ्यक्रम मोबाइल पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा. सभी घटकों के आधार पर प्रश्नपत्रों का अभ्यास कराया जाएगा. इसके लिए कम से कम 12वी पास और पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करनेवाले उमेदवार 9049763849 या 9823418457 इस नम्बर पर मेसेज कर अपना नाम रजिस्टर्ड कर इस उपक्रम का लाभ ले सकते है. यह अपील स्वयम् सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार ने परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओ से की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.