Published On : Wed, Jul 15th, 2020

CBSE: 10वीं रिजल्ट्स में 91.46% पास, बेटियों ने मारी बाजी, त्रिवेंद्रम जोन रहा अव्वल

Advertisement

नागपुर: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बुधवार 15 जुलाई को जारी कर दिया गया. इसी के साथ रिजल्ट की राह देख रहे 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार भी खत्म हो गया. इस साल सीबीएसई दसवीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 91.46 रहा, जबकि पिछले साल 91.10 फीसदी बचे पास हुए थे. इस साल परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. सीबीएसई ने गत सोमवार को ही 12वीं के नतीजे भी जारी किए थे, जिसमें 88.78 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है.

रिजल्ट की खास बातें
इस बार 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा दी थी, जिसमें से 91.46 फीसदी हुए पास हुए और इनमें 93.31 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कों का पास प्रतिशत 90.14 रहा. इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई.

 
बेटियों ने मारी बाजी
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में इस साल बेटियों का ही कब्जा कायम रहा. इस बार जहां 93.31 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों में ये पास प्रतिशत 90.14 रहा. साल 2019 की बात करें तो पिछले साल 92.45 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं. दिलचस्प बात है कि पिछले साल भी 90.14 प्रतिशत लड़के ही पास हुए थे.
जोन वाइज रिजल्ट : त्रिवेंद्रम अव्वल

 

त्रिवेंद्रम : 99.28 प्रतिशत
चेन्नई : 98.95 प्रतिशत
बेंगलुरु : 98.23 प्रतिशत
पुणे : 98.05 प्रतिशत
अजमेर : 96.93 प्रतिशत
पंचकूला : 94.31 प्रतिशत
भुवनेश्वर : 93.20 प्रतिशत
भोपाल : 92.86 प्रतिशत
चंडीगढ़ : 91.83 प्रतिशत
पटना : 90.69 प्रतिशत
देहरादून : 89.72 प्रतिशत
प्रयागराज : 89.12 प्रतिशत
नोएडा : 87.51 प्रतिशत
दिल्ली वेस्ट : 85.96 प्रतिशत
दिल्ली ईस्ट : 85.79 प्रतिशत
गुवाहाटी : 79.12 प्रतिशत
इस आधार पर जारी किया गया रिजल्ट
जो स्टूडेंट्स तीन से ज्यादा विषयों में परीक्षा दे चुके हैं उनके रिजल्ट ‘तीन बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट’ के आधार पर घोषित किए गए हैं. यानी बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर एवरेज मार्क्स तय किया गया है.जिन स्टूडेंट्स ने तीन विषयों की ही परीक्षा दी है उनके रिजल्ट दो बेस्ट परफॉर्मिंग विषयों के आधार पर घोषित किए गए हैं. यानी बाकी के अंक बेस्ट ऑफ टू के आधार पर दिया गया है.

Advertisement

ऐसे पाएं मार्कशीट
दसवीं के परिणाम घोषित हो चुके हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE डिजीलॉकर और UMANG ऐप सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों पर मार्कशीट समेत Migration Certificate और Pass Certificate भी प्रदान करेगा. DigiLocker अकाउंट क्रेडेंशियल छात्रों को CBSE के साथ रजिस्टर्ड उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है.

दसवीं की दोबारा परीक्षा नहीं

 

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट भले ही जारी कर दिया है, लेकिन बोर्ड ने दोबारा परीक्षा का विकल्प भी खुला रखा है. इसके तहत 12वीं के स्टूडेंट्स अंकों में सुधार के लिए परीक्षा देने का विकल्प चुन सकते हैं. बोर्ड हालात सामान्य होने पर ऐसे छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा. लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो परीक्षा आयोजित नहीं होगी. हालांकि जहां तक दसवीं के छात्रों की बात है तो उन्हें दोबारा परीक्षा का विकल्प नहीं दिया गया है.

18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की दसवीं क्लास की परीक्षा में इस बार 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस बार परीक्षाएं कोरोना वायरस के चलते स्थगित करनी पड़ी थी, जिन्हें बाद में जुलाई में कराने का फैसला किया गया, लेकिन आखिरकार लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला करना पड़ा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.