Published On : Mon, Nov 9th, 2020

कोराडी: अनजान कॉलर ने नाबालिग बेटे से कराया App डाउनलोड फिर उड़ा दिए खाते से 9 लाख रुपये

Advertisement
Online Fraud

Representational Pic

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में ऑनलाइन फ्रॉड का एक बड़ा मामले सामने आया है. एक अज्ञात कॉलर ने नागपुर के पास रहने वाले के एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 9 लाख उड़ा दिए. पुलिस ने बताया कि यह घटना पीड़ित व्यक्ति के नाबालिग बेटे द्वारा एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद हुआ. इस संबंध में पीड़ित अशोक मनवते ने शिकायत दर्ज कराई है

क्या है पूरा मामला

कोराडी निवासी अशोक मनवते के नाबालिग बेटे को एक अनजान कॉलर की बात पर भरोसा करना महंगा पड़ा. एख पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीड़ित के 15 वर्षीय बेटे ने बुधवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आने पर अपने पिता का फोन उठाया. यह फोन नंबर अशोक मनवटे के बैंक खाते से भी जुड़ा हुआ था. कॉल करने वाले ने खुद को एक डिजिटल भुगतान कंपनी के कस्टमर केयर एग्यूजिटिव बताया.’

फोन करने वाले ने लड़के से कहा कि वह उसके पिता के डिजिटल भुगतान खाते की क्रेडिट सीमा बढ़ाएगा. कॉलर ने नाबालिग लड़के को फोन पर रिमोट डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर का एक आवेदन डाउनलोड करने के लिए कहा. जैसे ही लड़के ने ऐप डाउनलोड किया, फोन करने वाले ने रिमोट से फोन का एक्सेस हासिल कर लिया. साथ ही अशोक मनवते के खाते से 8.95 लाख रुपये निकाल लिए. पुलिस ने आईपीसी की धारा 419 (व्यक्ति द्वारा धोखा), 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.