नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के पास एक बीयर बार मालिक ने कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन वहां के पुलिस कर्मचारियों ने उसके प्रयास को नाकाम कर दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर बाद हुई। पुलिस के अनुसार, शख्स ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।
सीताबुल्डी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अतुल सबनीस ने कहा, ‘‘38 वर्षीय व्यक्ति शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे जीपीओ स्क्वायर पर आया। जैसे ही उसने खुद पर केरोसिन तेल डाला, मंत्री के घर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस हरकत को देख लिया और उसकी ओर दौड़े।
उन्होंने उससे बोतल छीन ली और तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दे दी।’’ उन्होंने कहा, “सीताबुल्डी पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।’’ मामले की जांच की जा रही है।
The Man Behind Nagpur's IT Revolution | Prashant Ugemuge Podcast
बाघ आने से पहले बजेगा सायरन! Pench में AI का कमाल
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...
खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime








