Published On : Wed, Aug 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

अब वार्ड पद्धति से होंगे नागपुर महानगर पालिका चुनाव, एक वार्ड एक सदस्य होगा

Advertisement


नागपुर: नागपुर, चंद्रपुर, अकोला, अमरावती समेत प्रदेश की 18 महानगर पालिकाओं का चुनाव इस बार एक वार्ड पद्धति से होगा। मनपा का प्रत्येक वार्ड एक सदस्य का होगा। अभी नागपुर मे एक वार्ड मे चार वार्ड सदस्य ( नगरसेवक ) है | राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश की 18 महानगर पालिकाओं के आयुक्तों को पत्र लिखकर आगामी चुनावों के लिए प्रारूप प्रभाग रचना का कच्चा प्रारूप तैयार करने को कहा है। चुनाव आयोग ने नागपुर, चंद्रपुर, अकोला, अमरावती, लातूर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, मालेगाव, नाशिक, सोलापुर, मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, भिवंडी-निजापुर, पनवेल, मीरा-भाईंदर, पिपंरी-चिंचवड और पुणे मनपा आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है। इन सभी महानगर पालिकाओं का कार्यकाल साल 2022 में खत्म हो रहा है। राज्य सरकार के 31 दिसंबर 2019 के आदेश के अनुसार सभी महानगर पालिकाओं में बहुसदस्यीय प्रभाग के बदले एक सदस्यीय प्रभाग पद्धति लागू की गई है। इससे अब मनपा चुनावों में एक वार्ड में एक सदस्य निर्वाचित होगा। चुनाव आयोग ने मनपा को प्रभाग रचना का कच्चा प्रारूप तैयार करने को कहा है। मनपा को प्रभाग रचना का कच्चा प्रारूप राज्य चुनाव आयोग को ईमेल करना होगा। मनपा को साल 2011 की जनगणना के अनुसार प्रभाग रचना का कच्चा प्रारूप तैयार करना है। जनसंख्या के आधार पर सदस्य संख्या और आरक्षण की परिगणना करनी होगी। मनपा को कुल सदस्य संख्या तय करना पड़ेगी। इसके अनुसार सदस्य संख्या के अनुपात में प्रभाग तैयार करना आवश्यक होगा।

फडणवीस सरकार ने किया था बदलाव

इसके पहले देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अगस्त 2016 में मुंबई मनपा को छोड़कर राज्य के शेष सभी मनपा क्षेत्रों में बहुसदस्यीय प्रभाग पद्धति लागू किया था। लेकिन राज्य में तीन दलों वाली महाविकास आघाड़ी ने भाजपा सरकार के इस फैसले को पलट दिया था।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

धंतोली से एक ही परिवार के 5 सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता #nagpurnews #latestnews #mystery #news

धंतोली से एक ही परिवार के 5 सदस्य रहस्यमय तरीके से लापता...

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj Roshan

Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka #parlour #crime #newsupdate

कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges