Published On : Thu, Aug 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा आयुक्त ने किया संघर्षनगर से चांदमारी मार्ग का निरीक्षण

Advertisement

नागपुर: बुधवार को मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने पूर्वी नागपुर के भांडेवाड़ी के पास संघर्षनगर से चांदमारी तक जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की। नागपुर महानगरपालिका संघर्षनगर से चांदमारी तक 1.5 किमी लंबाई की सड़क का निर्माण कर रहा है। इस सड़क कार्य पर मनपा 8.95 करोड़ खर्च करेगी।

आयुक्त ने कहा की कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए मनपा आयुक्त ने सड़क पर ‘ट्रायल पिट’ बनाने के निर्देश दिए। जेसीबी द्वारा सड़क में गड्ढा खोदकर किए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच मनपा आयुक्त ने की। डब्ल्यू.बी.एम. फिलहाल इस सड़क पर काम कर रहा है।

इससे पूर्व मनपा आयुक्त ने भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड का दौरा कर वहां के कार्य की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता अजय पोहेकर, मनोज तालेवार, कार्यकारी अभियंता धनंजय मेंडुलकर, सोनाली चव्हाण, राजेश दुफारे आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.