Published On : Mon, Dec 1st, 2014

बुलढाणा : जि.प. स्वास्थ्य सेवक पद की प्रश्न पत्र व्हाट्स ऐप पर भेजने वाले धराये

Advertisement


whats app accused
बुलढाणा।
जिला परिषद स्वास्थ्य सेवक के 40 रिक्त पदों के लिए रविवार 30 नवम्बर को ली गई. परीक्षा के दरम्यान बहुत चालाकी से कपड़े में लपेट कर जेब में लाये एंड्रायड फोन से प्रश्न पत्र का फोटो निकाल कर व्हाट्स ऐप पर भेजकर उत्तर प्राप्त कर कॉपी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना 30 नवम्बर को शाम 7 बजे के दरम्यान घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलढाणा जिला परिषद अंतर्गत स्वास्थ्य सेवक की 40 पदों के लिए जिले के 10 तालुकाओं के 85 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा ले जा रही थी. इसके लिए करीब 23 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था. यह परीक्षा दोपहर 2 से 3:30 की कालावधि में ली जा रही थी. इस दरम्यान बुलढाणा में श्री शिवाजी हायस्कूल परीक्षा केन्द्र पर 28 वर्ग में 600 परीक्षार्थी के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी. प्रत्यक्ष में इस केन्द्र पर 377 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थी. बुलढाणी तालुका के साखली बुद्रूक में प्रदीप भास्कर कोळसे व आकाश वसंता मोरे दोनों परीक्षार्थी एंड्रायड मोबाइल से व्हाट्स ऐप द्वारा प्रश्न पत्र का फोटो निकाल कर मैसेज भेज दिया. उसके बाद दोनों ने व्हाट्स ऐप मैसेज द्वारा लेनदेन कर कॉपी करते हुए देखे गए. उसके बात परीक्षा पर्यवेक्षक शिंदे ने दोनों परीक्षार्थी से मोबाइल फोन व उत्तर पुस्तिका जप्त कर उन्हें वरिष्ठों के समक्ष पेश किया. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सामान्य प्रशासन विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र पाटील वहां पहुंचे. उन्होंने कॉपी प्रकरण की रिपोर्ट वरिष्ठों को प्रस्तुत करने का आदेश दिया. मामले की संदीप नारायण शिंदे (41) ग्रामसेवक वरुड़ की शिकायत पर आकाश वसंता मोरे व प्रदीप भास्कर कोलते को महाराष्ट्र विद्यापीठ बोर्ड व अन्य संलग्न विद्यापीठ में होने वाली अनियमितता प्रतिबंध अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई. दोनों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.