Published On : Mon, Dec 1st, 2014

मेहकर : जानवरों का मांस भरा ट्रक पकड़ाया

Advertisement


मेहकर (बुलढाणा)।
शहर के राष्ट्रीय महामार्ग से अवैध तरीके से जानवरों मांस का परिवहन करने वाला ट्रक पुलिस ने पकड़ा. इस दौरान पुलिस ने ट्रक रोकते ही ट्रक चालक सहित क्लिनर वहां से फरार हो गए. यह घटना रविवार 30 नवंबर रात 10 बजे के करीब घटी.

अधिक जंबकारी के अनुसार नागपुर से मुंबई के अवैध तरीके से जानवरों का मांस परिवहन करनेवाला ट्रक क्र. एम.एच. 40 वाय के ट्रक चालक सहित क्लीनर दोनों भी घटनास्थल से फरार हो गए. ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें अवैध जानवरों का मांस मिला. पुलिस ने मांस समेत ट्रक ऐसा कुल 15 हजार रूपए का माल जब्त किया. दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बहार बताए जा रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.