Published On : Sat, Sep 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एक शाम, महाराजा अग्रसेन के नाम अब 16 अक्टूबर, रविवार को

Advertisement

नागपुर. महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला संगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में सबके आगामी 2 अक्टूबर 2022, रविवार को आयोजित “एक शाम, महाराजा अग्रसेन के नाम” अब 16 अक्टूबर 2022 रविवार को सुरेश भट्ट सभागृह में ही शाम 6.30 बजे संपन्न होगा.कार्यक्रम में पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न कराने की तैयारी की जा रही थीं. नागपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल ने बताया है कि सुरेश भट्ट सभागृह के मैनेजमेंट की ओर से सूचना दी गई है कि 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक भारत सरकार के कार्यक्रमों के लिए भट्ट सभागृह मांगा गया है. बुकिंग नियमों के अनुसार यदि कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम होता है तो सभागृह उन्हें देना अनिवार्य है.

अत: हमें “एक शाम, महाराजा अग्रसेन के नाम” कार्यक्रम की तारीख बदलनी पड़ रही है. अब यह कार्यक्रम सुरेश भट्ट सभागृह में ही 16 अक्टूबर 2022, रविवार को शाम 6.30 बजे से होगा. “महा अग्र लीला” (नाटिका) के डायरेक्टर श्री प्रदीप गुप्ता (मुंबई) भी गुरुवार 22 सितंबर को कार्यक्रम पर चर्चा के लिए नागपुर आये थे. अग्रवाल सम्मेलन नागपुर जिला टीम की ओर से श्री प्रदीप गुप्ता का स्वागत किया गया. उनके साथ सुरेश भट्ट सभागृह का जायजा लिया गया, वहां कार्यक्रम के लिए जरूरी बातों पर मैनेजर से चर्चा की गई.

प्रदीप गुप्ता जी ने महा अग्र लीला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के प्रयासों के लिए नागपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की प्रशंसा करते हुए बहुत “अग्र महा लीला” 16 अक्टूबर को करने की सहमति प्रदान की. नागपुर जिला सम्मेलन की विशेष सभा गोकुलपेठ में कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बहादुर) के व्हाइट हाउस पर हुई जिसमें टीम नागपुर के अधिकांश पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे. सभा में श्री प्रदीप गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए अब 16 अक्टूबर को एक शाम, महाराजा अग्रसेन के नाम कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया. कार्यक्रम की तारीख बदलने की जानकारी सबको प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया तथा पर्सनल प्रसारित की जा रही है.

आमंत्रित विशेष अतिथियों को भी सूचित किया जा रहा है। कार्यक्रम मे परिवर्तन के लिए महामंत्री अभय अग्रवाल और कॉर्डिनेटर राजेश अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं से माफी मांगी है और सभी से निवेदन किया है कि वे दिनांक 16 ऑक्टोबर को जरूर पधारे।

Advertisement

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर जिला अध्यक्ष- श्री संदीप बीजे अग्रवाल, उपाध्यक्ष- श्री जगदीश बिशंभर खेतान तथा श्री विशव (विक्की) लालचंद गर्ग, कोषाध्यक्ष- श्री अशोक रामारिछपाल अग्रवाल(बहादुर), महामंत्री श्री अभय पुरुषोत्तम अग्रवाल, उप महामंत्री श्री गिरिश गुलाबचंद लिलडिया, श्रीमती अनीता अमित अग्रवाल, श्रीमती कविता शशिकांत सिंघानिया, को-ओर्डिनेटर- श्री राजेश श्यामसुन्दर अग्रवाल (अग्रवाल मेर्रिज ब्यूरो) कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री गोपीकृष्ण टीबड़ा, प्रल्हाद श्रीराम अग्रवाल (कानोडिया), संजय संतोष गुप्ता, अनिल श्यामसुंदर अग्रवाल, विजय सत्यनारायण लोहिया, शैलेन्द्र सुरेश अग्रवाल, सीए विवेक राजकुमार खेमुका, अजय विजय जैन, सचिन मनोहरलाल अग्रवाल, गजाधर हरिप्रसाद मेहाडिया, रमेश बोधनलाल अग्रवाल, विजय रा्मेश्वर अग्रवाल, विनोद बंसीलाल अग्रवाल, सीए अशोक रविदत्त अग्रवाल (कामठी), सीए शंभूद्याल नंदकिशोर टेकडीवाल, मनीष राजकुमार जैन, श्रीमती ज्योति संदीप अग्रवाल, श्रीमती नम्रता मुकेश लिलाडिया,श्रीमती दिप्ती संदीप अग्रवाल, श्रीमती सविता दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, श्रीमती रजनी संजीव अग्रवाल, श्रीमती दीपा सचिन अग्रवाल, श्रीमती अंजू राजेश अग्रवाल आदि प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.