Published On : Sat, Sep 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

इटारसी पुलिया : निर्माणकार्य में गति लाने के लिए मिले फडणवीस से

Advertisement

– जरीपटका दुकानदार संघ प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा ने

नागपुर – पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा के नेतृत्व में जरीपटका दुकानदार संघ के अध्यक्ष ठाकुरदास जेठवानी, दौलत कुंगवानी,घनश्याम गोधानी,टिंकू मलिक,अनिल माखीजानी,निक्की चावला,कमल भोजवानी उप मुख्यमंत्री देवन्द्र फडऩवीस से मिले और उनसे इटारसी पुलिया के विषय में चर्चा कर जल्द पूर्ण करवाने हेतु गुजारिश की.
फडनवीस ने पूरी बातें सुनी और अधिकारीयों को इटारसी पुलिया का काम खत्म कर उसे जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिये.

संघ ने वीरेंद्र कुकरेजा के सहयोग से इटारसी पुलिया का काम में तेजी आई तो उनका स्वागत सत्कार किया।

इसके पूर्व कुकरेजा के नेतृत्व में संघ का शिष्टमंडल मनपा प्रशासक राधाकृष्णनन बी से मुलाकात कर उक्त मांग दोहराई थी.प्रशासक ने उपायुक्त दीपक कुमार मीना जी व लोककर्म विभाग के कार्यकारी अभियंता भानुसे व इटारसी पुलिया के ठेकेदार कैलाश राऊत को आदेश लगाए जल्द से जल्द काम शुरू कराए।

Advertisement

इस अवसर पर दौलत कुंगवानी, घनश्याम गोधानी, टिंकू मलिक, निक्की चावला, अमर दर्यानी, अनिल माखिजानी, उमेश अलवानी,लखन आडवाणी, राजू बेलानी, सुरेश छाबरिया, राकेश गुरवानी, कमल भोजवानी, राजेश आहूजा, सतीश टहलरामनी इत्यादि लोग उपस्तिथि थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.