Published On : Fri, Feb 23rd, 2018

अतिक्रमण हटाने पुलिस के आला अफ़सर उतरे सड़को पर

Advertisement


नागपुर: जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी ट्रैफिक समस्या को दुरुस्त करने के लिए पुलिस महकमें के आला अफ़सर शुक्रवार सड़को पर उतरे। शहर के भीड़भाड़ वाले ईलाके सीताबर्डी मेनरोड पर डीसीपी ट्रैफिक एस चैतन्य जोन दो के डीसीपी राकेश ओला ने दलबल के साथ खुद गश्त दी और सड़क को अतिक्रमण के जाल से मुक्त कराने का प्रयास किया। शहर के प्रमुख बाजारों में से एक सीताबर्डी में अवैध अतिक्रमण की समस्या आम बात है।

सड़को पर दुकान लगने से यहाँ खरीददारी करने पहुँचने वाले लोगो को आसानी से ज्यादा मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है। विशेष है की दुकान के सामने दोपहिया वाहन लगाने तक की जगह तक अतिक्रमण की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाती। शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण को फिर एक बाद जरूर हटाया गया मगर यह भी हकीकत है की ऐसी कार्रवाई पहली बार नहीं हुई। समय समय पर इस तरह की कार्रवाई होती रहती है लेकिन कुछ दिनों के भीतर हालत फिर सामान्य से हो जाते है।


सिर्फ अतिक्रमण ही नहीं यहाँ गुंडागर्दी और बाजार पहुँचने वाले लोगो के साथ बदसलूखी भी आम समस्या है। जिसकी बानगी मंगलवार को देखने को भी मिली। बाज़ार में फुटपाथ की एक दुकान में काम करने वाले दो युवकों द्वारा दंपत्ति के साथ मारपीट की गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने और पुलिस के आला अफ़सरो के पास शिकायत होने की वजह से मामले पर संज्ञान भी लिया गया। ऐसी घटनाओं से जनता को निजाद दिलाने में शुक्रवार को हुई कार्रवाई अहम रोल निभा सकती है। आशा की जानी चाहिए की यह बाजार और यहाँ की सड़के भविष्य में भी अतिक्रमण मुक्त रहेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.