Published On : Fri, Feb 23rd, 2018

कर्ज के सहारे शहर का विकास हो रहा : नाना पटोले

Advertisement


नागपुर: देश पर वर्ष २०१४ तक ५० लाख करोड़ कर्ज था,जो अबतक मोदी सरकार के कार्यकाल में ७६ हज़ार करोड़ तक पहुँच गई. नागपुर मनपा की अल्प आय में शहर का हो रहा विकास कर्ज के भरोसे होने आरोप नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया.

वे आज नागपुर दौरे पर पहुंचे, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सर्वप्रथम उन्होंने नागपुर मनपा में सदिच्छा भेंट दी.इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नागपुर शहर का अपना जल स्त्रोत न होना शोकांतिक हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद शहर मनपा के महापौर रह चुके हैं और महाराज उर्फ़ गडकरी नागपुर को देश का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने का सपना दिखा रहे हैं. कल जिला परिषद् और रामटेक नगर परिषद् ने पेंच का पानी मनपा के मांग अनुसार नहीं दिया तो शहर के नागरिक सकते में आ जायेंगे. विपक्ष की मांग पर शहर के लिए खुद का जल स्त्रोत पैदा करना पड़े तो सत्तापक्ष को कुर्सी छोड़ देना चाहिए.

मिहान : मिहान और कार्गो के निर्माण याने उद्देश्य से परे जाकर उसका उपयोगिता बदला जा रहा हैं.इसी क्रम में रामदेव बाबा और अम्बानी को उनके उद्देश्यपूर्ति के लिए जगह दी गई.

सतीश चतुर्वेदी के निलंबन पर पटोले सह अनीस अहमद व मनपा में विपक्ष नेता कोई वक्तव्य करने से साफ़-साफ़ मुकर गए. उनका कहना था कि उन्हें कुछ नहीं मालूम. वहीं अनीस अहमद ने कहा कि मनपा चुनाव में ‘एबी फॉर्म’ घोटाला करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, इसी कारण कांग्रेस मनपा में सत्ता में नहीं आ पाई. जहाँ तक प्रदेशध्यक्ष पर मनपा चुनाव के दौरान स्याही फेंकी गई, निंदनीय हैं. इस सन्दर्भ में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी से शिकायत की हैं, देर से ही सही न्याय मिलने की उम्मीद हैं. नाना पटोले ने सवाल टालते हुए जानकारी दी कि वे कल देवरी में थे,एक मामले में उन्होंने कल मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

पटोले ने चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब दिया कि पार्टी का आदेश सर आँखों पर. अड़चन के चुनावी क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कभी भी तैयार हैं.

Advertisement


रही बात भाजपा की तो वे सत्ता में आने के पहले व बाद में काफी बदल गई. मोदी का आये दिन बयां हंसी का पात्र बन रहा हैं. शहर भाजपा वाड़े और बंगले तक सिमित रह गई. वहां लोकतंत्र नहीं है, चुनकर आने वालों से चुनाव जितने के बाद जबरन इस्तीफा ले लिया जाता हैं.

पटोले ने अंत में कहा कि शहर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनके सलाह और सूचना का अनुसरण करेंगे कांग्रेस एक हैं और एक ही रहेंगी. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सत्ता में आएंगे.

इस अवसर पर नगरसेवक किशोर जिचकर, कमलेश चौधरी, बंटी शेळके आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.