Published On : Thu, Jun 10th, 2021

शनि जयंती पर हुआ शनि देव का श्रृंगार जगमगाई 251 ज्योत

Advertisement

मंदिर के बाहर से ही लिया भक्तों ने लाभ

नागपुर: शनि जयंती के अवसर पर आज सीताबर्डी, लोहापुल के प्राचीन जागृत शनि मंदिर में भगवान शनि देव का सुंदर श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर विविध प्रकार के पूजा अनुष्ठान की शुरुआत की गई जो कि 14 जून जारी रहेंगे।

शनि मंदिर के व्यस्थापक पंडित सावन शर्मा, पंडित विजय शर्मा व पंडित ओम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को 5 वैदिक ब्राह्मणगणों की उपस्थिति में सुबह 5 बजे से शनि देव की मूर्ति का अभिषेक किया गया। यह अभिषेक शनिवार 12 जून को भी किया जाएगा।

साथ ही शनि देव मूर्ति का सुंदर श्रृंगार कर उनकी सेज सजाई गई। पश्चात मंदिर परिसर में 251 तेल व घी की ज्योत प्रज्वलित की गई। मूर्ति अभिषेक कर शनिदेव की आरती की गई। सभी आयोजन कोविड गाइडलाइन के अनुसार किये गए।इस अवसर पर भक्तों को मंदिर के बाहर से ही दर्शन दिए गए।

Advertisement

सफलतार्थ मनीष वजलवार, विजय दुदानी, विवेक साहनी, योगेश कामदार, सिमरन शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता तिवारी सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.