Published On : Sat, Nov 11th, 2017

यशोधरा थाना अंतर्गत वृद्ध की हत्या

Advertisement

Old Age man Murder
नागपुर:
यशोधरा पुलिस थाना अंतर्गत 65 साल के बुजुर्ज की अज्ञात आरोपियों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी है। यह वारदात बीती रात यशोधरा नगर परिसर के एकता कॉलनी की है। मृतक का नाम सलीम बताया जा रहा है। सलीम की हत्या किसने और क्यों की, इस छान बीन पुलिस कर रहा है। यशोधरा नगर थाने के थानेदार पी. मसराम ने बताया है कि सलीम की हत्या किसी ने सिर पर हमला करके की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सलीम का शव एकता नगर में मटन मार्केट के पास एक सिक्युरिटी गार्ड ने देखा था। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी है। पुलिस कंट्रोल रूम ने यशोधरा पुलिस को हत्या होने की सूचना दी।

यशोधरा पुलिस अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंची। खून से लथपथ सलीम को मेओ अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सलीम को प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। यशोधरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सलीम का घर है लेकिन सलीम अपने परिवार के साथ नहीं रहता। वह घर के बाहर रहता था। वह मटन मार्केट में जहां जगह मिली वहां रहता था। वह किसी से ज्यादा संबंध नहीं रखता था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.