Published On : Sat, Nov 11th, 2017

कोराडी बोटिंग तालाब में दो छात्राओं के शव मिलने से मचा हड़कंप

Advertisement

Koradi Lake, Nagpur
नागपुर: कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत बोटिंग तालाब में दो छात्राओं के शव मिलने से समूचे परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह से छात्राओं के शव के फोटो सोशल मिडिया में वायरल हो गए। खबर की पुष्टि करने के बाद पता चला कि वाकई में दो छात्राओं के शव कोराडी स्थित बोटिंग तालाब में मिले हैं। कोराडी पुलिस इस बात को लेकर उलझन में है कि दो छात्राओं की हत्या की गई या यह आत्महत्या का मामला है।

कोराडी पुलिस ने 10 नंवबर को इन्हीं दो छात्राओं के अपहरण का मामला दर्ज किया था। यह दोनों छात्राएं गत 9 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से घर से जरिपटका के दयानंद कॉलेज के लिए निकली थीं। दोनों कॉलेज नहीं गई और शनिवार 11 नवंबर को उनका शव कोराडी के बोटिंग तालाब में मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार लहुजी नगर निवासी मनीषा पटले उम्र 17 साल और उसकी सहेली आसना रवींद्र रोकड़े उम्र 17 साल गत 9 नव्हंबर से साईकल पर सवार होकर जरीपटका के दयानंद कॉलेज में जाने के लिए घर से निकली थीं।

यह दोनों छात्राएं उसी दिन से घर पर वापस नहीं लौटीं। तब परिजनों ने उसके सभी सहेलियों और परिचितों के यहां पता लगाया, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस बीच उसी रात को करीब साढ़े नौ बजे छात्राओं ने परिजनों को फोन करके बताया कि वह कोराडी बोटिंग तालाब के पास बैठी हैं। जब परिजन कोराडी बोटिंग तालाब के पास गए तब दोनों छात्राएं वहां नहीं मिली। इन दोनों छात्राओं के गायब होने की शिकायत 10 नवंबर को शाम चार बजे कोराडी पुलिस ने दर्ज किया। लेकिन शनिवार 11 नवंबर की सुबह इन दोनों छात्राओं का शव कोराडी बोटिंग तालाब में पाया गया। फिलहाल कोराडी पुलिस ने अकस्मित मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.