Published On : Sun, May 28th, 2017

सेंटर पॉइंट स्कूल की ओजस्वी को विज्ञान संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक

Advertisement

Topper Ojaswi Chauthaiwale
नागपुर:
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) की बारहवीं कक्षा का रिजल्ट रविवार दोपहर को घोषित किया गया. विज्ञान शाखा में नागपुर के काटोल रोड स्थित सेंटर पॉइंट स्कूल की छात्रा ओजस्वी चौथाईवाले ने 97. 2 प्रतिशत अंक हासिल किया है. ओजस्वी के पिता एजी ऑफिस में कार्यरत हैं और मां सेंटर पॉइंट स्कूल में ही शिक्षिका है. ओजस्वी को पढ़ाई के अलावा ड्राइंग और पेंटिंग बनाने का भी शौक है.

ओजस्वी का कहना है कि वह रोजाना नियमित और निश्चय करके पढ़ाई करती थी. आज क्या और कितना पढ़ना है यह भी तय करती थी. उसने बताया कि उसे आगे आर्किटेक्ट बनना है. अपनी कामयाबी के लिए ओजस्वी ने बताया कि स्कूल के शिक्षक और माता पिता ने काफी योगदान दिया और प्रोत्साहित किया. जिसके कारण ही आज वो इतने अच्छे परसेंटेज ला पाई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.