Published On : Sun, May 28th, 2017

सीबीएसई रिज़ल्ट में इस बार लड़कियों ने मारी बाजी

Advertisement

Madhurima Saha
नागपुर:
 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई)बारहवीं का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ. कॉमर्स शाखा में नागपुर के सिविल लाइन स्थित भवन्स की छात्रा मधुरिमा सहा ने 98 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए है. मधुरिमा की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है. मधुरिमा ने 98 प्रतिशत हासिल करने के बाद ख़ुशी जाहिर की है. मधुरिमा ने कहा कि उसे सी.ए बनना है और इसके लिए वो दिल्ली के कॉलेज में एडमिशन लेंगी.

मधुरिमा के पिता इंजीनियर हैं. तो वहीं उसकी मां गृहिणी है. मधुरिमा की सफलता में उसके माता पिता का महत्वपूर्ण योगदान है. दसवीं पास होने के बाद मधुरिमा ने कॉमर्स में एडमिशन लिया। सी.ए बनने का उसका लक्ष्य था और उसकी पहली सीढ़ी चढ़ ली है. तो वहीं सेंटर पॉइंट स्कूल की मीनाक्षी गोलछा ने हुमनिटिस मे 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.