Published On : Wed, Oct 18th, 2017

ताज वाले बयान पर अकेले पड़े संगीत सोम

Advertisement

संगीत सोम के ताज महल पर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे सफाई मांगी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भाजपा के नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है। कहा तो यह भी जा रहा है कि विवाद को थामने के लिए ही योगी आगरा जाएंगे, जिसमें वह ताज महल का दौरा भी करेंगे।

योगी पहले ही संगीत सोम के बयान से किनारा कर चुके हैं। योगी ने कहा था कि ताज महल भारतीयों के खून-पसीने से बनकर तैयार हुआ है और पर्यटन के लिए वह हमेशा नक्शे पर रहेगा।

यह विवाद संगीत सोम के बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बाबर, अकबर और औरंगजेब को ‘गद्दार’ कहा था। सोम ने कहा था कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करके उन लोगों को महापुरुष बताया गया।

Gold Rate
Mar 12 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,900/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,65,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सोम ने कहा था कि इनका नाम इतिहास से हटेगा और देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। सोम ने यह भी कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर भव्य बनेगा और उनके निर्माण को कोई नहीं रोक सकता। ताज महल का जिक्र करते हुए सोम ने कहा था कि वह गद्दारों द्वारा बनाया गया था और उसकी इतिहास में कोई जगह नहीं है। इसपर ही विवाद हो गया था।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement