Published On : Tue, Apr 23rd, 2019

श्रीलंका के चर्चेज़ में हुए आतंकी हमलों का जाहिर निषेध

Advertisement

नागपुर: यूनाइटेड क्रिश्चियन कांग्रेस व विदर्भ कैथलिक एसोसिएशन की ओर से ईस्टर के दिन, श्रीलंका के चर्चेज़ में हुए आतंकी हमलों का जाहिर निषेध किया गया।

यूनाइटेड क्रिश्चियन कांग्रेस के अध्यक्ष श्री. फिलिप जायसवाल ने आतंकियों द्वारा किए गए इस सीरियल बम ब्लास्ट की कड़ी निन्दा की व कहा कि शांतिप्रिय ईसाई समाज जो प्रभु यीशु ख्रीस्त के पुनरुत्थान को बड़े हर्षोल्लास से मना रहे थे और ऐसे वक्त पर मनोविकृत आतंकियों द्वारा बम ब्लास्ट कर लोगों को मारकर उन्होंने बेहद शर्मनाक व कायरता का काम किया है।

सारा ईसाई समाज इस से बहुत व्यथित हो गया है और इस तरह के आतंकी हमलों को रोकने के लिए सारे विश्व की सरकारों को कड़े कदम उठाने का आव्हान करता है।

इस हमले में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना करके और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर नेल्सन फ्रांसिस, मनीष हिरेकन, मनीष स्वामी, विनोद सोनकर, अल्बर्ट जोसेफ, मीना एडापारा, माना देवानी, अन्नमा थॉमस, लिली मोने, माइकल मोर्डे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.