Published On : Tue, May 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC ने मिहान में ” Vocal for Local ” की नीति को बढ़ावा देने हेतु उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा जी पवार को दिया प्रतिवेदन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधीमंडल ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री माननीया श्रीमती सुनेत्रा जी पवार से उनके नागपुर स्थित विजयगढ़ कार्यालय में मुलाकात कर मिहान में प्रस्थापित कंपनियों द्वारा “Vocal for Local” नीति को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवेदन दिया। इस अवसर प्रमुखता से राष्ट्रवादी कांग्रेस के महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष श्री अनिल जी अहिरकर, चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश जी मेहाड़िया(अग्रवाल), उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर, श्री उमेश पटेल, सचिव सीए हेमंत सारडा व कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने चेंबर की ओर शॉल, पुष्पगुच्छ व श्रीफल देकर माननीया श्रीमती सुनेत्रा जी पवार का स्वागत किया।

चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश जी मेहाड़िया (अग्रवाल)ने उन्हें चेंबर की गतिविधियों से अवगत कराते हुये बताया कि चेंबर गत 82 वर्षो से व्यापारियों के हितार्थ व्यापारी एवं सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के मध्य सेतु का कार्य करती है। जिसके तहत समय-समय पर प्रतिवेदनों के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष रखकर उनका समाधान कराने का प्रयास करती है।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर ने श्रीमती पवार जी को बताया कि वर्तमान में नागपुर के मिहान में कई बड़ी-छोटी कारपोरेट कंपनियां स्थापित है। जब मिहान को नागपुर क्षेत्र में लाया गया था, तब “Vocal for Local” के तहत मिहान की कंपनियां स्थानीय लोगों के Development में सहयोग करेगी, ऐसा कहा गया था।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री उमेश पटेल ने बताया कि शुरूआत में इन कंपनियों द्वारा स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को काम दिया गया किंतु वर्तमान में देखने में आ रहा है कि कई कारपोरेट कंपनियों द्वारा स्थानीय Vendors का टेंडर समाप्त करके बाहर के जैसे दिल्ली, बंगलौर आदि शहरों के Vendors को चुना जा रहा है।

Advertisement

चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि यहां के कंपनियों द्वारा विदर्भ से बाहर के शहरों से Vendors चुनने के कारण, यहां मिहान होने के बावजूद भी स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को काम नहीं मिल पा रहा है। इससे “Vocal for Local” के तहत क्षेत्रीय लोगों का विकास नहीं हो पा रहा है।

चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि हमारा महाराष्ट्र सरकार से नम्र निवेदन है कि मिहान स्थापित सभी कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी करे कि उनके द्वारा सर्वप्रथम स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को मौका देकर काम दिया जाये।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सीए हेमंत सारडा ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.