Published On : Thu, Sep 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के आरती व महाप्रसाद में एन.वी.सी.सी. आमंत्रित

Advertisement

नागपुर : नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता है। दि. 6 सितंबर 2022 को एसोसिएशन द्वारा आरती व महाप्रसाद का आयोजन करते हुये उसमें नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया के साथ चेंबर पदाधिकारियों इस आरती व महाप्रसाद कार्यक्रम में उपस्थित हुये।

नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुलशन राहिजा एवं सचिव श्री बबलु धनजानी ने चेंबर के सर्वश्री – अश्विन प्रकाश मेहाड़िया, उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा का शाॅल व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये श्री गुलशन राहिजा एवं नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री मधुसूदन सारडा ने किया। इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री कार्यकारणी सदस्य – प्रताप मोटवानी, नागपुर बारदाना मर्चंट्स एसोसिएशन के कमल मोटवानी, राजु छाबरिया, विजेन्द्र धनजानी, श्याम परमार, दिनेश न्यायखोर, सुदामा खुराना, चंदु वाधवानी, विपीन पनपलिया, जवाहर चुग, आनंद किंगरे, अशोक मुनियार, निखिल हरडे, मोतीसिंग गौर, किशोर राठौड़ एवं अशोक अग्रवाल उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा श्री उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.