गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स काफी देर तक अमित शाह के आस पास घूमता दिखा. यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया जा रहा है.
मुंबई पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है. यह शख्स आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए है. वह मुंबई स्थित मालाबार हिल में स्थित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहा था.
हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड
यह मामला मंगलवार का है. जब हेमंत पवार गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के सुरक्षा घेरे के काफी पास घूमता दिखा था. हेमंत पवार की उम्र 32 साल है. उसके हाथ में गृह मंत्रालय का बैंड भी था. हालांकि, वह इसे पहनने के लिए अधिकृत नहीं था.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





