Published On : Tue, Feb 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.वी.सी. द्वारा महाराष्ट्र के पर्यटन व पर्यावरण मंत्री श्री आदित्य ठाकरे को प्रतिवेदन

Advertisement

– मंगल कार्यालय शादी विवाह हेतु पूर्ण क्षमता के साथ खोले
– सांस्कृतिक सभागृह व मंगल कार्यालय का वार्षिक संपत्ति कर माफ करने एवं
– एल.बी.टी. असेसमेंट की प्रक्रिया पूर्णतः समाप्त करने बाबत

दि. 14 फरवरी 2022 को विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया के साथ चेंबर के पदाधिकारियो ने शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र राज्य पर्यटन व पर्यावरण विकास मंत्री श्री आदित्य ठाकरे के साथ नागपुर के पालकमंत्री श्री नितीन राऊत एवं रामटेक सांसद श्री कृपाल तुमाने से नागपुर के विभागीय आयुक्त कार्यालय में सदिच्छा भेंट कर प्रतिवेदन देकर सामाजिक-सांस्कृतिक सभागृह, वैवाहिक मंगल कार्यालयों, लाॅन्स एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल के वार्षिक् संपत्ति कर माफ कर उन्हें पुनः पूर्ण क्षमता के साथ नियमित शुरू करने तथा नागपुर में एल.बी.टी. असेसमेंट की प्रक्रिया को पूर्णतः समाप्त करने में सहयोग करने का निवेदन किया।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने चेंबर की ओर से दुपट्टा व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत सत्कार किया। श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने कहा कि गत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण सामाजिक व सांस्कृतिक सभागृह, मंगल कार्यालयों, रेस्टारेंट एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल्स, कोचिंग क्लासेस अधिकतर समय बंद रहने के कारण यह व्यवसाय जगत आर्थिक रूप से बहुत अधिक पिछड़ गया है। इन व्यवसायों से जुड़े हुये व्यापारियों का अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उनसे संबंधित कर्मचारियों व उनके परिवारों को भूखे मरने की नौबत आ गयी है।

उन्होंने माननीय श्री आदित्य ठाकरे से निवेदन किया कि वे सरकार से चर्चा करके सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वैवाहिक समारोह में कम से कम 200 लोगों की अनुमति दिलाने तथा इस वर्ष का इनका संपत्ति कर भी माफ कराने में सहयोग करे ताकि सामाजिक-सांस्कृतिक सभागृह, वैवाहिक मंगल कार्यालयों, लाॅन्स एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल से जुड़े हुये व्यवसाय जगत आर्थिक परेशानी से उबर सके।

Advertisement

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से एल.बी.टी. टैक्स कानूनन खत्म होने का बाद भी नागपुर में स्थानीय प्रशासन के एल.बी.टी. विभाग द्वारा असेसमेंट के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। कोरोना महामारी से लाॅकडाउन होने के कारण व्यापार अवरूद्ध होने से व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में भी महानगरपालिका द्वारा एल.बी.टी. के व्यापारी को असेसमेंट आॅर्डर भेजे जा रहे है। यदि व्यापारी द्वारा तय समय सीमा के अंदर असेसमेंट आॅर्डर का जवाब नहीं दिया जाता है तो एकपक्षीय डिमांड नोटिस भेजे जा रहे है तथा डिमांड राशी का 30% भुगतान के पश्चात् ही अपील में जा सकते है। उन्होंने श्री आदित्य ठाकरे जी से निवेदन है कि कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये सरकार ने एल.बी.टी. की कानूनन प्रक्रिया को पूर्णतयाः समाप्त करने की व्यवस्था कराने में सहयोग करे।

माननीय श्री आदित्य ठाकरे जी ने चेंबर के प्रतिनिधीमंडल द्वारा दिये गये प्रतिवेदन की बातों को ध्यान से सुना और विस्तृत चर्चा के बाद आश्वासन दिया कि मैं सरकार के समक्ष चेंबर का निवेदन रखकर नागपुर में सभागृह, वैवाहिक मंगल कार्यालयों, लाॅन्स एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल को पुनः नियमित शुरू कराने एवं उनका संपत्ति कर माफ कराने में सहयोग करेंगे एवं एल.बी.टी. के मुद्दे पर भी हम आपकों बुलाकर इस पर भी चर्चा करेंगे।

इस अवसर पर चेंबर सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन प्रकाश मेहाड़िया, उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, सचिव रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – राजवंतपाल सिंग तुली एवं दीपक अग्रवाल उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.