Published On : Mon, Jan 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बिन बारिश मौसम व ओलावृष्टि से हुये नुकसान हेतु किसानों को आर्थिक सहायता दे सरकार: एन.वी.सी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर काॅमर्स ने प्रतिवदेन देकर सरकार से विदर्भ में जनवरी 2022 के पहले सप्ताह से बिन मौसम बारिश व ओलावृष्टि के किसानों के कारण हुये आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु उन्हें आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने कहा भारत में किसान और व्यापारी अर्थव्यवस्था के दो महत्वपूर्ण घटक है। गत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण किसान व व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। वर्तमान में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के कारण महाराष्ट्र में शासन प्रशासन द्वारा निर्बंध लगाये गये है तो दुसरी और 11 जनवरी से बिन मौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण इस मौसम की चना, गेहुं व अन्य खड़ी फसल पुरी तरह से बर्बाद हो गयी है जिसके कारण किसानों की मेहनत पुरी तरह बेकार होकर किसानों का फसल उत्पादन खर्च वसूल नहीं हो पायेगा जिससे किसान और आर्थिक संकट में गिर जायेंगे।

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बारिश से प्रभावित क्षेत्र का जायजा भी लिया गया है। बारिश व ओलवृष्टि से प्रभावित गांवों के किसानों को आर्थिक मदद की अत्यंत आवश्यकता हो गयी है।

भारत कृषि प्रधान देश होने से व्यापार और उद्योग जगत कृषिक्षेत्र पर आधारित है। किसानों पर आर्थिक संकट आने से देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था लड़खड़ा जायेगी । अतः केन्द्र व राज्य सरकार ने वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेकर किसानों के लिये आर्थिक मदद हेतु पैकेज देकर राहत देना चाहिये।
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उपाध्यक्ष श्री स्वप्निल अहिरकर ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement