Published On : Fri, Jan 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जल्द से जल्द नागरिकों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज दे सरकार: एन.वी.वी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने आगामी संभावित कोेरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुये माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माननीय से उद्धव ठाकरेजी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नितीनजी गड़करी को प्रतिवेदन प्रेषित कर नागरिकों कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की मांग की।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने कहा कि जैसा कि हम सभी को ज्ञात है कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण की दो लहरो के कारण देश ने बहुत अधिक जन-धन की हानी उठायी है तथा कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण आर्थिक विकास पर भी बहुत बुरा असर हुआ है। सरकार ने दुसरी लहर को रोकने के उपायों में कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने पर भी जोर दिया था। अब वर्तमान में देश में कोरोना वायरस ने वेरिएंट ओमिक्राॅन के कारण संक्रमण की तीसरी लहर आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ओमिक्राॅन वायरस गत वेरिएंट से बहुत अधिक तेजी से फैलने वाला हैं।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि सरकार ने वर्तमान में 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं को वैक्सीन देना शुरू किया है जो कि सराहनीय है किंतु जिन लोगों के दोनो डोज मई 2021 से पहले हो चुके ऐसे नागरिकों को पुनः संक्रमण का खतरा अधिक है।

अतः ऐसे नागरिकों को भी बूस्टर डोज लेने की आवश्यकता है। अतः आपसे निवेदन है कि सरकार ने जल्द से जल्द से तीसरी लहर आने से पुर्व ही देश में नागरिकों को बूस्टर डोज देना शुरू करना चाहिये तथा ऐसे नागरिक जिनकी वैक्सीन के दोनो डोज मई 2021 से पहले हो चुके है उन्हें पहले बूस्टर डोज देना चाहिये। ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण की तीसरी लहर को भयानक तांडव मचाने से पहले ही रोका जा सके और देश में मृत्युदर में कमी रहें।
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.