Published On : Fri, Jan 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रभाग:- 19 ज्योति नगर, खदान, आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement

आम आदमी पार्टी मध्य नागपूर द्वारा, मध्य नागपूर के अंतर्गत आने वाले सभी प्रभागो में प्रास्ताविक उम्मीदवारों के जनसंपर्क कार्यालयों का उद्घाटन बड़ी तेजी हो रहा हैं।

इस ही श्रृंखला में प्रभाग:- 19, ज्योति नगर, खदान से प्रास्ताविक उम्मीदवार श्रीमती रोशनी गौर ईनका जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

ईस क्षेत्र में कार्यालय के उद्घाटन होने से स्थानीय नागरिकों में काफी खुशी का माहौल है और दिल्ली मॉडल को लेकर काफी उत्साहित है, एवम जनता अपने क्षेत्र में भी उस ही स्तर का कार्य ईस क्षेत्र चाहती है।

Advertisement

कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी विदर्भ संयोजक देवेंद्र जी वानखेड़े एवम बस्ती के बुजुर्गो के हस्ते हुआ।

ईस अवसर पर बस्ती के कई स्थानीय नागरिकों ने पार्टी प्रवेश लिया। और साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का दुपट्टा एवम श्रीफल देकर सत्कार किया गया।

इस अवसर पर विदर्भ संयोजक डॉ देवेंद्र वानखड़े, मध्य नागपुर संयोजक श्री लक्ष्मीकांत दांडेकर, मध्य नागपूर संगठन मंत्री प्रभात अग्रवाल, प्रभाग 19 संयोजक श्री संजय बारपात्रे, प्रभाग 19 सचिव श्री अशोक मोटघरे, सौ दीपमाला बारापात्रे, श्री मनिश गौर एवं बस्ती के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.