Published On : Sat, Oct 10th, 2020

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख तक पहुंची, 24 घंटे में 73 हजार नए मामले आए

Advertisement

नई दिल्ली: देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख तक पहुंच गई है. नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है. नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 73,272 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,753 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 926 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 69 लाख 79 हजार हो गई है. इनमें से एक लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 83 हजार हो गई और कुल 59 लाख 88 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है. देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से अधिक आ रही है.

ICMR के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 57 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 64 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Advertisement

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.53% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.