Published On : Sat, Oct 10th, 2020

आज से रेलवे नियम में बड़ा बदलाव, टिकट रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन चलने के आधे घंटे पहले होगा जारी

Advertisement

नागपुर – कोरोना संकट के दौर में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने टिकटों के रिजर्वेशन को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब ट्रेनों में टिकट रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से चलने के आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा. ये बदलाव आज से लागू हो जाएगा. पिछले कुछ महीनों से कोरोना महामारी के मद्देनजर रेलवे ने ये समय दो घंटे कर दिया था.

एक बयान में रेलवे ने कहा, कोविड-19 से पूर्व के दिशानिर्देशों के तहत पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी ताकि खाली बर्थ दूसरे रिजर्वेशन चार्ट के तैयार होने तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकें.
पहले क्या था नियम

रेलवे ने कहा कि पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार किया जाता था. पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किए जा सकते थे. कोरोना महामारी के चलते दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था.

रेल यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किए गए अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर लिया जाए.

Advertisement

रेलवे ने 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी. हालांकि, बाद में चरणबद्ध तरीके से सेवाएं बहाल कर दी गई, जिसकी शुरुआत एक मई से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल शुरू करने से हुई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.