Published On : Fri, May 7th, 2021

उपद्रव खोजी दल ने की 26 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने गुरुवार को 26 दूकान-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और 2.5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला.

टीम ने 52 प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया. हरबन सिंग समुंद्रे ने शादी समारोह के दौरान कोविड-19 के सामाजिक दूरी, मास्क न पहनने और 100 लोगों की उपस्थिति में आधी रात में शादी समारोह जारी रखने जैसे नियमों का उल्लंघन किया.

परिणामस्वरूप मनपा टीम ने उनसे 50 हज़ार रूपए का जुर्माना वासूला. मंगलवारी ज़ोन के अंतर्गत कोविड – 19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 दुकानों को भी सील कर दिया गया.

Advertisement

इनमें प्रकाश डेअरी बाबा फरिद नगर, झिंगाबाई टाकली तथा सुपर डायमंड सलुन, सारदा चौक, अनंतरनगर का समावेश है. मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार और उपद्रव खोजी दल के प्रमुख वीरसेन तांबे के मार्गदर्शन में मनपा टीमों ने यह कार्रवाई की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.