Published On : Fri, May 7th, 2021

Video: हवा में उड़ते ही निकला एयर एंबुलेंस का पहिया, फिर ऐसे हुई लैंडिंग; सभी सुरक्षित

Advertisement

Beechcraft VT-JIL aircraft News: नागपुर से हैदराबाद जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद फुल इमरजेंसी की घोषणा की गई. दरअसल ये विमान रेगुलर पैसेंजर विमान नहीं बल्कि एक एयर एंबुलेंस थी. मरीजों की मदद करने के लिए हवाई सेवा यानी एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाता है. यह एयर एंबुलेंस मरीज को लेकर नागपुर से हैदराबाद जा रही थी कि टेकऑफ करते ही उसका पहिया निकल गया. जिसके बाद उसे बीच में मुंबई की तरफ डाइवर्ट करना पड़ गया.

जानकारी के मुताबिक विमान ने जैसे ही नागपुर से टेकऑफ किया वैसे ही उसका एक टायर अलग हो कर जमीन पर गिर गया. हालांकि बाद में विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. गनीमत ये रही कि विमान की लैंडिंग सेफ रही और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जेट सेर्वे एविएशन की ओर से संचालित C-90 VT-JIL फ्लाइट ने मुंबई हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है.

बता दें कि इस एयरक्राफ्ट को नागपुर से हैदराबाद जाना था. एयर एंबुलेंस में कुल पांच लोग मौजूद थे, जिसमें 2 क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और मरीज शामिल थे. अब मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में एडमित करवा दिया गया है.

यहां देखें वीडियो-

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.