Published On : Mon, May 14th, 2018

छिंदवाड़ा-नागपुर ब्राडगेज के लिए अब सिर्फ 9 माह का इंतजार

Advertisement

Chhindwara-Nagpur broad gauge
नागपुर/छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा-नागपुर ब्राडगेज परियोजना पूरी होने के लिए जिलेवासियों को अब सिर्फ नौ माह और इंतजार करना होगा। भंडारकुंड से इतवारी के बीच 112 किमी का कार्य फरवरी 2019 तक पूरा करने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तैयार किया गया है। छिंदवाड़ा-नागपुर गेज कन्वर्जन परियोजना को वर्ष 2005-06 में स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2008 में परियोजना के कार्य प्रारंभ हुए। 2018 की शुरुआत में छिंदवाड़ा-भंडारकुंड के बीच ब्राडगेज ट्रेन चलने की शुरुआत हुई। भंडारकुंड-भिमालगोंदी के बीच दो बड़े ब्रिज एवं दो टनल निर्माणाधीन है। भिमालगोंदी-नागपुर के बीच ट्रैक लिंकिंग का कार्य चल रहा है। यहां पर करीब 50 किमी ट्रैक बिछाया जा चुका है।

बजट में मिले 71 करोड़
छिंदवाड़ा-नागपुर गेज कन्वर्जन परियोजना पर अब तक करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इस परियोजना के लिए सत्र 2018-19 के रेलवे बजट में 71 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे पहले 2017-18 में 147 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। वित्त वर्ष के अंतिम माह में दूसरी परियोजनाओं के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग भी इस परियोजना के लिए किया गया था।

फैक्ट फाइल
परियोजना स्वीकृति वर्ष: 2005-06
स्टेशन- 25 (पैसेंजर हॉल्ट सहित)
टनल की संख्या- 2
बड़े पुल-26
छोटे पुल-275
सबसे लंबा पुल- 475 मीटर (ब्रिज क्रमांक 83)
सबसे ऊंचा पुल- 41 मीटर (ब्रिज क्रमांक 84)
छिंदवाड़ा से भंडारकुंड
दूरी-35 किमी

अभी यह स्थिति
छिंदवाड़ा-नागपुर गेज कन्वर्जन परियोजना में सबसे पहले छिंदवाड़ा से भंडारकुंड के बीच कार्य पूरा हुआ। 35 किमी के इस रुट पर जनवरी 2018 में ब्राडगेज ट्रेन चलना शुरु हो गई हैं।

भंडारकुंड से भिमालगोंदी
दूरी-20 किमी
इस घाट सेक्शन में निर्माण कार्य में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। भंडारकुंड-भिमालगोंदी के बीच 20 किमी के डेटोर एरिया में परियोजना का सबसे लंबा पुल (ब्रिज क्रमांक 83) एवं सबसे ऊंचा पुल (ब्रिज क्रमांक 84) निर्माणाधीन है। ब्रिज क्रमांक 83 जुलाई तक एवं ब्रिज क्रमांक 84 नवंबर-दिसंबर तक पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। 700 एवं 120 मीटर की दो टनल में अब फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। अगले दो माह में इसका कार्य पूर्ण होने की बात रेलवे मंडल के अधिकारी कह रहे हैं।

Advertisement

भिमालगोंदी से इतवारी
दूरी-92 किमी
भिमालगोंदी से इतवारी के बीच 92 किमी की परियोजना में अधिकांश निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। लगभग 50 किमी में ब्राडगेज लाइन भी बिछाई बिछाई जा चुकी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.