Published On : Mon, Jun 28th, 2021

नागपुर में अब सिर्फ 426 कोरोना संक्रमित, संडे को नहीं हुई कोई मौत

Advertisement

नागपुर में अब सिर्फ 426 कोरोना संक्रमित, संडे को नहीं हुई कोई मौत

नागपुर. अप्रैल महीने के वे भयावह दिन कोई नहीं भूला होगा, जब कोरोना अपने पीक पर थी. अस्पतालों में 17,000 के करीब संक्रमित भर्ती थे और करीब 65,000 होम क्वारंटाइन. लोगों को अस्पतालों में सादे बेड तक नहीं मिल रहे थे लेकिन अब उस भयावह हालात पर काबू पा लिया गया है.

संडे को मिली रिपोर्ट के अनुसार अब जिलेभर में 426 कोरोना संक्रमित ही हैं और एक भी मौत नहीं हुई. हालात पर काबू लगभग हो चुका है और शासन-प्रशासन के दिशानिर्देशों का नागरिकों ने पूरी ईमानदारी के साथ पालन किया तो सिटी सहित जिले में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है. संडे को 8,538 स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट आई जिसमें केवल 22 ही नये संक्रमित पाये गए. यह प्रतिशत 0.4 है. उत्साहजनक स्थिति के चलते स्वास्थ विभाग व नगर व जिला प्रशासन राहत की सांस ले रहा है.

98 फीसदी हो गया रिकवरी रेट
संडे को जहां 22 नये संक्रमित पाये गए हैं वहीं उससे तीन गुना से भी अधिक 69 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं. अब तक जिले में 4.68 लाख के करीब मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिसके चलते रिकवरी रेट भी 98.02 प्रतिशत पर पहुंच गया है. बताते चलें कि जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 9,025 नागरिकों की मौत हो चुकी है. इसमें 5,295 सिटी के, 2,306 जिले के ग्रामीण भागों के और 1,424 जिले के बाहर के मरीजों का समावेश है.

वहीं जिले के विविध अस्पतालों में भी 160 मरीज ही भर्ती हैं जिनके जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटने की आशा है. जैसी स्थिति अभी है वैसी ही रही तो 3-4 दिनों में जिला कोरोना मुक्त होने पूरी उम्मीद है. पूरे जिले में 266 संक्रमित होम क्वारंटाइन होकर अपना उपचार करवा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.