Published On : Mon, Jun 28th, 2021

122 सेंटर्स पर उपलब्ध होगी कोविशील्ड, 18 प्लस को दी जाएगी वैक्सीन

Advertisement

नागपुर: सिटी में 18 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद से लगातार कुछ न कुछ रुकावटें भले ही आ रही हो, इसके बावजूद अभियान को जारी रखने का हरसंभव प्रयास मनपा की ओर से किया जा रहा है. रविवार को एक दिन वैक्सीनेशन बंद रखने के बाद अब पुन: सोमवार को 122 सेंटर्स पर 18 प्लस को कोविशील्ड वैक्सीन देने की घोषणा मनपा की ओर से की गई है. मनपा के साथ ही सरकारी केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 18 प्लस को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध होगी. मनपा के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी ने कहा कि इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन पद्धति से पंजीयन का विकल्प रखा गया है. यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन नहीं करा सका, उसका पंजीयन सेंटर्स पर किया जाएगा. जिसके बाद वैक्सीन दी जाएगी.

3 सेंटर्स पर कोवैक्सीन
उन्होंने कहा कि मनपा और सरकारी मिलाकर कुल 122 सेंटर्स पर कोविशील्ड तथा 3 सेंटर्स पर कोवैक्सीन दी जाएगी. इसके अलावा 45 प्लस को मेडिकल अस्पताल, इंदोरा स्थित डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर अस्पताल और महल रोग निदान केंद्र पर कोवैक्सीन का पहला और दूसरा डोज दिया जाएगा.

इसी तरह 18 से 44 की आयु के बीच जिन्होंने कोवैक्सीन का पहला डोज लिया है, उन्हें मेडिकल कॉलेज और महल रोग निदान केंद्र में दूसरा डोज देने की व्यवस्था भी की गई है. लेकिन इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा. केंद्र सरकार के नए निर्देशों के अनुसार जिन्होंने 12 सप्ताह पूर्व कोविशील्ड का पहला डोज लिया है, उन्हें दूसरा डोज दिया जाएगा. स्वास्थ्य सेवक, फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी दूसरा डोज दिया जा रहा है. 18 प्लस के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर्स पर भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

अन्य लोगों को टीका नहीं
मनपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को केवल 18 प्लस के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा. जबकि 45 प्लस और 60 प्लस के लिए किसी तरह की जानकारी उजागर नहीं की गई है. जानकारों के अनुसार मनपा के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण ही चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग वर्ग के लिए वैक्सीनेशन अभियान रुक-रुक कर चलाया जा रहा है. भले ही सरकार दिसंबर तक अधिकांश लोगों को वैक्सीन लगाने की मंशा उजागर कर रही हो, लेकिन कम से कम सिटी में यह सार्थक होता दिखाई नहीं दे रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.