Published On : Sat, Nov 7th, 2020

अब करेंट बिजली बिल के साथ ही बकाया राशि के लिए भी होगी वसूली

महावितरण के संचालक के आदेश

नागपुर– महाराष्ट्र के बिजली ग्राहको के बिजली बिल कम होंगे, ऐसा लगातार कहने के कारण बड़े प्रमाण में ग्राहकों ने बिजली के बिल नहीं भरने की वजह से अब महावितरण आर्थिक परेशानी में आ गई है. जिसके कारण अब महावितरण के संचालक रविंद्र सावंत ने राज्य के सभी मुख्य अभियंताओ को बिजली बिल के वसूली करने के आदेश दिए है. एक तरफ बिजली बिल की वसूली करने के लिए कहा गया है, लेकिन जिन्होंने बिल नहीं भरे ऐसे ग्राहकों को बिजली काटने के लिए किसी भी तरह के आदेश नहीं दिए गए है.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सावंत ने महावितरण के राज्य के सभी मुख्य अभियंताओ को दिए गए पत्र में कहा है की ग्राहकों द्वारा बड़े प्रमाण में बिजली बिल नहीं भरने के कारण महावितरण को काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसके कारण चालु बिल के साथ ही पिछले बिल के साथ साथ बकाया राशि की भी वसूली की बात कही गई है.

लॉकडाउन के बाद से शहर मे कई लोग बेरोजगार हुए है, घर पर ही गर्मियों के महीनो में रहने के कारण हजारों लोगों ने बिजली के बिल नहीं भरे थे. वे सरकार की बिल कम करने और बिल माफ़ करने की बातों पर भरोसा कर रहे थे. इसके साथ कई ऐसे भी है, जिनके पास बिजली के बिल भरने के लिए अब भी पैसे नहीं है. ऐसे में अब बिजली बिल की वसूली के कारण उनपर मुसीबत आ सकती है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement