Published On : Sat, Nov 7th, 2020

पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 50,356 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 84.62 लाख

Advertisement


नागपुर– देशभर में पिछले 24 घंटों में Covid-19 (Coronavirus) के 50,356 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 लाख 62 हजार 080 हो गई है.

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 53,920 मरीज़ ठीक हुए हैं, जबकि 577 मरीजों की मौत हुई है. अब तक देशभर में कुल 78 लाख 19 हजार 886 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 92.41 फीसदी पर पहुंच चुका है, जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6.1% है.

देश में कोरोना से मौत की दर भी 1.48% है. इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 4.52% दर्ज की गई है. अब तक देश भर में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 1,25,562 है. देश में कुल 84.62 लाख संक्रमितों में से सिर्फ 5 लाख 16 हजार 632 ही एक्टिव मरीज हैं. देशभर में पिछले 24 घंटों में हुए कुल 11,13,209 सैंपल की जांच हुई है. अब तक देशभर में कुल 11 करोड़ 65 लाख 42 हजार 304 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है.

नवंबर के पहले हफ्ते यानी पिछले सात दिनों में दो बार संक्रमितों की संख्या 50 हजार से ऊपर रही है, जबकि चार बार यह संख्या 45 हजार के पार रही है. इससे पहले 5 नवंबर को भी देशभर में कोरोना के 50,210 नए मरीज सामने आए थे लेकिन अगले ही दिन इसकी संख्या गिरकर 47, 638 पर पहुंच गई. लेकिन आज फिर से नए मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है. दिल्ली में भी कल रिकॉर्ड 7000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.