Published On : Thu, Jan 23rd, 2020

आपली बस सेवा नहीं बल्कि व्यवसाय

Advertisement

– कम आय देने वाले मार्गों की बसें बंद करने का निर्देश दिया सभापति ने

Aapli Bus

नागपुर – मनपा ने शहर में परिवहन सुविधा देने के नाम पर ‘आपली बस’ की शुरुआत की। जिसे व्यवसायिक रूप से संचलन करने के इरादे से नए सभापति ने शहर व ग्रामीण में दौड़ रही,वह भी कम मुनाफे के मार्गों की बसें बंद करने का निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देशों का पालन करने के लिए मनपा की ओर से बसों का संचालन करने वाली तथाकथित ठेकेदार कंपनी डिम्ट्स ने अंकेक्षण शुरू कर दिया। इस क्रम में जिन मार्गों का कोई सफेदपोश या खाकीधारी का दबाव नहीं, वैसे मार्गों की बसें जल्द बंद कर दी जाएंगी।

याद रहे कि डिम्ट्स को मनपा ने इसलिए तैनात किया था कि वे डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों की संख्या बढ़ाएंगे। लेकिन वे इसमें पूर्णतः असफल रहे। इनके साथ हुए करार के अनुसार डिम्ट्स के पास मनुष्यबल मामले में काफी कमी हैं लेकिन फिर भी मनपा प्रशासन डिम्ट्स को मनमाफिक मासिक भुगतान कर रही। डिम्ट्स रोजाना प्रत्येक बसों में हो रही चोरियां भी रोकने में असफल रही,रोजाना लाखों में चोरियां हो रही। इनसे बाद भी मनपा परिवहन विभाग डिम्ट्स को ढो रही हैं। अर्थात डिम्ट्स को रखने और उन पर मासिक खर्च के हिसाब से कोई फायदा नहीं हो रहा।

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि शहर में नियमित बस सेवा न होने से निजी वाहनों से सफ़र करने वालों की संख्या में प्रत्येक वर्ष भारी इजाफा हो रहा। शहर से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में बसें वह भी खाली-पीली दौड़ाई जा रही। इनका अंकेक्षण करने के मामले में परिवहन विभाग सह समिति असफल रही हैं। यह भी देखा जा रहा कि डिम्ट्स और परिवहन समिति पिछले सभापति द्वारा शुरू किए गए बसों को बंद करने में लीन हैं। बस चलाने वाले ठेकेदारों को दिए गए डिपो पर भी मनपा परिवहन विभाग ने करार के अनुसार व्यवस्था करके नहीं दिया। बावजूद इसके उन्हीं पर धौंस दिखाई जा रही।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.