Published On : Sat, Feb 17th, 2018

किसानों को जाहिर किया गया मुआवजा ना काफी।.. यशवंत सिन्हा

Advertisement

काटोल : काटोल के विधायक आशिष देशमुख द्वारा 14 फरवरी से ठिय्या आंदोलन जारी है इस आंदोलन को अनेक नेताओं ने अपना समर्थन जाहिर किया तथा देश के पूर्व अर्थ मंत्री यशवंत सिन्हा काटोल के ठिय्या आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे. तथा इस मंच पर से कहा कि महाराष्ट्र के किसानों की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है. मुझे अब तक सैकड़ों किसानों से मिले उन्होंने आप बिती बताई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों से रूबरू होकर समस्या जानना चाहिए हालही में कपास के उत्पादकों को बोंड इल्ली का मुआवजा की मांग को ही ओला गस्त किसानों को जाहिर किया गया मुआवजा राशि ना काफी है। मैं पुन्हा मुख्यमंत्री से कहना चाहुंगा कि वे किसानों से रूबरू होकर उचित मुआवजा दे।

सत्ता पक्ष के ही काटोल के विधायक आज अपने सरकार के खिलाफ आंदोलन में बैठे हैं। यह सरकार तथा सत्ता पक्ष के लिए चिंता की बात है। देश चलाने वाली आजकी सरकार लुटेरों की सरकार सत्ता पर बैठी है अतः किसानों पर उनका ध्यान ही नहीं है।. आगे – आगे देखो होता है क्या ? विधायक डॉ आशिष देशमुख…. तिन दिनों से चले आ रहे ठिय्या आंदोलन किसानों के हित में चल रहा हु। अब तक हजारों किसानों का मुझे समर्थन मिल रहा है। तथा आगे भी अनेक नेता इस आंदोलन से जुडने वाले हैं।

पत्रकार ने आशिष देशमुख से आगे इस आंदोलन में शामिल होने वाले नेताओं के नाम पुछा तब देशमुख ने कहा आगे आगे देखो होता है क्या ? ठिय्या आंदोलन में प्रशांत गावंडे, संदिप सरोदे, योगेश चाफले, विवेक मोहाडे, विजय महाजन, कोमल देशमुख, सोपान हजारे, आशिष जयस्वाल, दिनेश निंबाळकर, रवि पाटील, विनोद काळे, संजय भाकरे, तेजराव पाटील, विजय देशमुख, रवि जयस्वाल, वैभव राऊत, अमोल आरघोडे, गुणवंत खवसे, अमोल कडू, शेषराव ठाकरे, दिगंबर धवड के साथ साथ अनेक युवा किसानों ने इस अवसर पर किसानों के मुआवजे के लिए मांग की.यह ठिय्या आंदोलन बेमुदत चलाये जाने की जानकारी देते हुए आशिष देशमुख ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.